शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में दोसर वैश्य समाज को आगे आना होगा- सुनील गुप्ता

Education | Health | Administration and Political Participation Must Go Up – Shri Sunil Kumar Gupta | Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti

शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में दोसर वैश्य समाज को आगे आना होगा- सुनील गुप्ता

शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में दोसर वैश्य समाज को आगे आना होगा- सुनील गुप्ता Education | Health | Administration and Political Participation  Must Go Up - Shri Sunil Kumar Gupta | Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti
Shri Sunil Kumar Gupta

फतेहपुर l शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में दोसर वैश्य समाज को आगे आना होगा उक्त विचार भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने स्वजातीय बैठक में कही भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक प्रदेश महिला इकाई के प्रदेश महामंत्री सुनीता गुप्ता एडवोकेट के आवास पर संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जो समाज शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता है वही समाज तरक्की करता है

Education | Health | Administration and Political Participation  Must Go Up - Shri Sunil Kumar Gupta | Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti

उन्होंने कहा कि दोसर वैश्य समाज को अपने बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षित करने के लिए जो भी प्रयास करने पड़े उनको करते हुए बच्चों को समाज की धारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी समाज की सहभागिता होनी चाहिए राजनीति हर ताले की चाबी है इसलिए प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति अवश्य ही राजनीति से जुड़ा होना चाहिए

Sunil Kumar Gupta | Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti Education | Health | Administration and Political Participation  Must Go Up - Shri

बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठित समाज ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है संगठन के माध्यम से सभी दोसर वैश्य समाज को जोड़ने की आवश्यकता है जिससे समाज एक वट वृक्ष की तरह हो सके उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक अभियान चला कर स्वजातीय परिवारों की जनगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा प्रदेश महिला इकाई की प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संगठन में मातृ शक्तियों का विशेष योगदान रहता है जिसके लिए उनको भी संगठित करने की आवश्यकता है इसके लिए प्रदेश में दोसर वैश्य बाहुल्य जनपदों में मातृ शक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी संगठित होकर संगठन को मजबूत करेंगे बैठक में प्रमुख रूप से सतीश गुप्त नरेंद्र गुप्त आनंद अजय गुप्त अशोक गुप्त संतोष गुप्त भारत गुप्त सुनील गुप्त रंजन गुप्ता अरुण गुप्ता सौनक गुप्त कुंज बिहारी गुप्त प्रदीप गुप्त सुधीर गुप्ता सुनील गुप्ता सहित समस्त दोसर वैश्य समाज उपस्थित hua