Skip to content
संगठन से शक्ति

February 23, 2024

मोहनलालगंज मऊ नगर पंचायत की ईकाई गठन के बाद पहली बैठक सम्पन्न हुई।

Notice-Updates, Press-Media, Professional Services, Slider, Varisth v Bujurg, Vichar Sangrah, Womens Zone

girijashankar gupta bjp sangathan mantri dosar vaishya kucknow

मोहनलालगंज मऊ नगर पंचायत की ईकाई गठन के बाद पहली बैठक सम्पन्न हुई।


मोहनलालगंज मऊ नगर पंचायत की पहली बैठक वहां के संरक्षक ‌श्री सुरेश गुप्ता जी एवं दिनेश गुप्ता जी की उपस्थिति में बैठक को गौरवान्वित करने पहुंचे भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के माननीय संरक्षक एवं प्रदेश संयोजक भाजपा प्रदेश प्रचार सामग्री श्री गिरजाशंकर जी, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री श्याममुर्ति गुप्ता जी, एवं विधानसभा प्रभारी श्री प्रदीप गुप्ता जी का सभी बंधुओं ने स्वागत के साथ किया। बैठक का संचालन करते हुए श्याममुर्ति गुप्ता ने भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की स्थापना का उद्देश्य, कार्य और मुम्बई अधिवेशन के साथ समाज के बच्चों को वैवाहिक सरलता, प्रशासनिक सहायता, डाक्टरी सहायता, लीगल सहायता एवं राजनीतिक दलों के साथ वैश्य समाज में समाज को आगे बढ़ाने के कार्यों को बताते हुए उपस्थिति स्वजातीय बंधुओं को होली मिलन 2024 का निमंत्रण पत्र देते हुए रविवार इकत्तीस मार्च को गांधी भवन लखनऊ पर भारी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

ईकाई अध्यक्ष मानस गुप्ता जी कहा आज दस सालों के बाद समाज की यह बैठक हो रही है और प्रांतीय नेतृत्व को आने का आभार व्यक्त किया तथा हर तरह से सभी बंधुओं के साथ रहने का आश्वासन दिया। विधानसभा प्रभारी प्रदीप गुप्ता जी ने सभी से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता जी का साथ देने का आग्रह किया और उनके समर्पण को अभिनन्दन करते हुए सभी को बैठक में आने का धन्यवाद किया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष जी ने आवाहन किया कि जो राजनीतिक दल समाज को स्थान दें उनके साथ चला जाए , हम भाजपा के बंधुआ बनकर नहीं चलें। बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय गिरजाशंकर जी ने अपने समाज के बच्चों को युवाओं को अच्छी शिक्षा के साथ राजनीति में बढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा व्यापारियों को परम्परागत रूप में ट्रेडिंग सिस्टम को बदलते हुए वस्तु निर्माण क्षेत्र, ठेकेदारी क्षेत्र, रियल एस्टेट, पेट्रोल पंप आदि एजेंसियों में आगे आने हेतु प्रेरित किया जिसके लिए सरकार द्वारा दी जा रही सरलताओं की जानकारी दी और एकजुटता दिखाने का आग्रह करते हुए कहा कि जो समाज एक साथ चलता है सरकार भी उन्हें ही सुनती है। ईकाई संरक्षक सुरेश गुप्ता जी ने सभी का आभार जताया और सभी को प्रादेशिक सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया।

बैठक को सफल बनाने में ईकाई महामंत्री शिवगोपाल जी और कोषाध्यक्ष श्याम जी के साथ उपाध्यक्ष नीरज जी, चन्दन जी, मयंक जी, योगेश जी, दुर्गेश जी, विकास बउवा जी, नागेंद्र जी, ज्ञानेंद्र जी, जीतू जी, अनुज जी, शशांक जी, सुयश जी, अमित विमल जी, अमर जी, भोला नाथ जी, देवी दयाल जी, चंद्रकांत जी, संजय जी, श्याम जी, गुड्डू जी आदि सम्मानित बंधुओं की प्रभावी भूमिका रही जिन्हें श्याममुर्ति गुप्ता जी धन्यवाद दिया।
🙏
अध्यक्ष मानस गुप्ता
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
नगर पंचायत मोहनलालगंज मऊ

मोहनलालगंज मऊ कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न
*मुख्य अथिति मा श्री गिरजा शंकर गुप्ता जी
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं माननीय वरिष्ठ महामंत्री श्याममुर्ति गुप्ता एवं माननीय विधानसभा प्रभारी प्रदीप गुप्ता जी मोहनलालगंज मऊ की ईकाई संरक्षक सुरेश गुप्ता जी एवं दिनेश गुप्ता जी अध्यक्ष मानस गुप्ता जी वरिष्ठ महामंत्री,शिव गोपाल गुप्ता महामंत्री श्याम जी गुप्ता कोषाध्यक्ष, नीरज गुप्ता उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता, मयंक गुप्ता, संजय वैश्य तथा संगठन मंत्री योगेश गुप्ता, विकास गुप्ता बउवा तथा मंत्री नागेंद्र गुप्ता, ज्ञानेंद्र गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, जीतू गुप्ता, अनुज गुप्ता, शशांक गुप्ता, सुयश गुप्ता जी अमित गुप्ता (विमल) अमर गुप्ता भोला नाथ गुप्ता । माननीय मुख्य अथिति जी गिरजा शंकर गुप्ता को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया कि ईकाई में लगभग सभी युवा हैं उन्हें सप्ताह में एक बार क्रमशः हर एक के घर में बैठक करते रहने की प्रेरणा दी। श्याममुर्ति गुप्ता ने लखनऊ में 31 मार्च रविवार को गांधी भवन में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित होने की जानकारी दी और नगर पंचायत से सभी स्वजातीय बंधुओं को इसमें मित्रों और रिश्तेदारों सहित शामिल होने का आग्रह किया और संरक्षक सुरेश गुप्ता जी को निमंत्रण पत्र देकर होली मिलन एवं सम्मान समारोह 2024 के आयोजन की शुरुआत करी। नयी ईकाई को नगर पंचायत मोहनलालगंज मऊ में स्वजातीय बंधुओं को देने हेतु निमंत्रण पत्र दिए गए। ईकाई अध्यक्ष मानस गुप्ता जी ने अपनी ईकाई सहित तन मन धन से सहयोग करने का वादा किया।
🙏
अध्यक्ष मानस गुप्ता
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
नगर पंचायत मऊ मोहनलालगं

Suggest a correction

About the author

vaishadmin

WhatsAppBecome a member