Skip to content
संगठन से शक्ति

DOSAR VAISH COMMUNITY

राष्ट्रीय प्रेस दिवस

प्रिय बंधु
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर “भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उ. प्र.” एवं बहराइच का बढ़ेगा गौरव! 🎉

भारतीय प्रेस परिषद (PCI) की ओर से 16 नवंबर को नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह में, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के प्रदेश मिडिया प्रभारी एवं बहराइच के वरिष्ठ पत्रकार आनन्द प्रकाश गुप्ता जी को आमंत्रित किया गया है।

समारोह से जुड़ी मुख्य बातें✍️👇

  • विषय: ‘पत्रकारिता : सनसनी या जिम्मेदारी’
  • अध्यक्षता: न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
  • मुख्य अतिथि: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • मुख्य व्याख्याता: वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा

देशभर के आमंत्रित पत्रकारों की सूची में 397वें क्रमांक पर आनन्द प्रकाश गुप्ता जी का नाम शामिल होना पूरे बहराइच जनपद और आंचलिक पत्रकारिता, एवं “भारतीय दोसर वैश्य महासमिति”के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि जिला स्तर पर जनहित और सत्य के लिए काम करने वाली कलम की गूंज राष्ट्रीय मंच तक पहुंचती है।

जनपद के पत्रकारिता जगत को राष्ट्रीय स्तर पर यह पहचान दिलाने के लिए आनन्द प्रकाश गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 👏✍️
💐💐💐💐💐
🌹🌹🌹🌹🌹
शुभेच्छुक
सुनील कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
लखनऊ

#NationalPressDay #Bahraich #भारतीयदोसरवैश्य महासमिति#Journalism #PressCouncilOfIndia #बहराइच #राष्ट्रीयप्रेसदिवस #पत्रकारिता #गर्वकाक्षण

WhatsAppBecome a member