Education | Health | Administration and Political Participation Must Go Up – Shri Sunil Kumar Gupta | Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti
शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में दोसर वैश्य समाज को आगे आना होगा- सुनील गुप्ता
Shri Sunil Kumar Gupta
फतेहपुर l शिक्षा एवं राजनीतिक क्षेत्र में दोसर वैश्य समाज को आगे आना होगा उक्त विचार भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने स्वजातीय बैठक में कही भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की एक बैठक प्रदेश महिला इकाई के प्रदेश महामंत्री सुनीता गुप्ता एडवोकेट के आवास पर संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जो समाज शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता है वही समाज तरक्की करता है
उन्होंने कहा कि दोसर वैश्य समाज को अपने बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षित करने के लिए जो भी प्रयास करने पड़े उनको करते हुए बच्चों को समाज की धारा से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में भी समाज की सहभागिता होनी चाहिए राजनीति हर ताले की चाबी है इसलिए प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति अवश्य ही राजनीति से जुड़ा होना चाहिए
बैठक में अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठित समाज ही समाज को सही दिशा प्रदान करता है संगठन के माध्यम से सभी दोसर वैश्य समाज को जोड़ने की आवश्यकता है जिससे समाज एक वट वृक्ष की तरह हो सके उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक अभियान चला कर स्वजातीय परिवारों की जनगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा प्रदेश महिला इकाई की प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संगठन में मातृ शक्तियों का विशेष योगदान रहता है जिसके लिए उनको भी संगठित करने की आवश्यकता है इसके लिए प्रदेश में दोसर वैश्य बाहुल्य जनपदों में मातृ शक्तियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी संगठित होकर संगठन को मजबूत करेंगे बैठक में प्रमुख रूप से सतीश गुप्त नरेंद्र गुप्त आनंद अजय गुप्त अशोक गुप्त संतोष गुप्त भारत गुप्त सुनील गुप्त रंजन गुप्ता अरुण गुप्ता सौनक गुप्त कुंज बिहारी गुप्त प्रदीप गुप्त सुधीर गुप्ता सुनील गुप्ता सहित समस्त दोसर वैश्य समाज उपस्थित hua