dosar vaish mahasammelan mumbai panwel - shri sunil kuamr gupta Mahamandleshwar Swami Chidambaranand Ji - dosar vaish mahasabha

राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि महाधिवेशन”-पनवेल -मुंबई में श्री बलवंतराव फड़के सभाग्रह में

प्रकाशनार्थ
दिनांक २० अगस्त २०२३ रविवार को पनवेल -मुंबई में श्री बलवंतराव फड़के सभाग्रह में श्री दोसर वैश्य समाज की संस्था भारतीय दोसर वैश्य महासमिति और मुंबई दोसर वैश्य समिति के संयुक्त तत्वावधान से “राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि महाधिवेशन” आयोजित किया गया।


इस महासमेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व खासदार उत्तर प्रदेश श्री बनवारीलाल कंछल जी ,नागपुर के मा श्री जयप्रकाशजी गुप्ता केन्द्रीय सदस्य, खादी और ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार, मा श्री कृपाशंकर सिंह जी मा पूर्व गृहमंत्री महाराष्ट्र राज्य मुंबई, मा श्री मनीष गुप्ता उ प्र व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा के साथ ही श्री श्री १००८ महामण्डलेश्वर सद्गुरुदेव स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती जी महाराज की भी विशेष उपस्थिति रही। साथ ही विशेष अतिथि महासमिति के सरक्षक श्री गिरिजाशंकर जी, महासमिति के अध्यक्ष श्री सुनीलकुमार जी लखनऊ भी उपस्थित थे।
मुंबई महाराष्ट्र सहित पूरे देश से लगभग १४ राज्यो से दिल्ली,मुंबई,नागपुर,कानपुर, लखनऊ,उन्नाव,फ़तेहपुर, लालगंज,कोलकाता, सोनीपत हरयाणा, लखीमपुर, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली,अंबिकापुर, राजनांदगाव, बुढ़ार, सूरत आदि से दोसर समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।

महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरनंद swami chidambarananda saraswati mahamandleshwar attend dosar vaish mahasamiti राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि महाधिवेशन"-पनवेल -मुंबई में श्री बलवंतराव फड़के सभाग्रह में


सम्मेलन के पहले अल्पाहार के पश्चात मुख्य द्वार पर सभी समाज बंधुओं का तिलक कर श्रीमती एवं श्री पुरुषोत्तम जी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। श्री रमेशजी एवं श्री श्याम मुर्तिजी ने उपस्थिति दर्ज कर परिचय पत्र दिया। श्री अनिल जी एवं सविता जी ने स्कार्फ पहनाकर सभी का स्वागत किया। श्रीकान्त जी और मुन्नीदेवीजी ने बैज लगाया। विनय जी प्रवीण जी आदि ने नागपुर से प्राप्त मैगज़ीन वैश्य सहोदर का वितरण किया। साथ ही विवाह योग्य बच्चों की लिस्ट का भी वितरण किया गया।

dosar vaish memebers on panwel railway station for attending mahaadhiveshan


दीपप्रज्वलन एवं ईश प्रार्थना के साथ राष्ट्रीय अधिवेशन की सुरुवत हुई। सभी अतिथियों का स्वागत कर राष्ट्रीय महासमिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण श्री कंछल जी ने करवाया।
पश्चात् अधिवेशन का प्रारम्भ कर निम्न लिखित प्रस्ताव राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री लक्ष्मीनारायण जी नें सदन में प्रस्तुत किये
१.राष्ट्रीय स्तर पर वैवाहिक-सम्बन्ध बनाने में मदद करने हेतु राष्ट्रीय समिति का निर्माण,जो विवाह योग्य युवक, युवती की डिजिटल सूची समय समय पर ( त्रैमासिक )सोशल मिडिया के माध्यम से जारी करेगी।
२. दोसर वैश्य महासभा नागपुर से प्रकाशित वैश्य सहोदर पत्रिका को, “दोसर वैश्य समाज” की अधिकृत राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका का स्वरूप देना।
३. सम्पूर्ण भारत में दोसर वैश्य समाज को संगठित करने हेतु जोनल-प्रभारी नियुक्त करना ।
४.समस्त भारत में कार्य कर रही दोसर वैश्य समाज की संस्थाओं को भारतीय दोसर वैश्य महासमिति से सम्बद्ध करनें का प्रस्ताव।
५.राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर पर दोसर वैश्य समाज को राजनैतिक भागीदारी हेतु सामूहिक प्रयास।

महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरनंद राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि महाधिवेशन"-पनवेल -मुंबई में श्री बलवंतराव फड़के सभाग्रह में


प्रस्तावों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनीलकुमार जी ने विवरण सहित चर्चा हेतु रखा।अनुमोदन राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार श्री श्याम मूर्ति गुप्ता नें किया।सदन में सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव मान्य किए गये।
प्रमुख अतिथि श्री कंछल जी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए समाज,संगठन और उन्नति हेतु अपने विचार रखे। श्री जयप्रकाशजी ने दोसर समाज के विषय में बोलते हुए दक्षिण में किए कार्य केविषय के साथ ही उत्तर दक्षिण का समन्वय एवं प्रगति के बारे में बताया। हरियाणा से पधारे डॉ पंकज गुप्ता जी ने शिक्षा और तकनीक के विषय में सरस शब्दों में जानकारी दी।श्री गिरिजाशंकर जी ने दोसर समाज के विकास आर्थिक राजनीतिक एवं शैक्षणिक रूप से आगे बढ़ने हेतु अपने विचार रखे। मुंबई अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी, कोलकाता अध्यक्ष श्री नरेशजी के साथ ही नागपुर अध्यक्ष एड श्री प्रकाशजी ने नागपुर में किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया।

dosar vaish memebers are welcomed by dosar vaish mahasabha  in panwel mumbai for attending mahaadhiveshan

बुढ़ार से पधारे महामंत्री श्री शरद जी ने संगठनात्मक संबंधी अपने विचार रखे। प्रमुख अतिथि पूर्व ग्रह मंत्री मा श्री कृपाशंकर जी ने समाज की प्रगति एवं कार्य के बारे में बोलते हुए उ प्र मुंबई में जगह संबंधी पूर्ण सहयोग देने का आश्वाशन भी दिया। उ प्र व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मा श्री मनीषजी ने समाज एवं समाज बंधुओं को आगे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम के साथ ही अपना पूर्ण सहयोग करने के बारे में बताया।
स्वामीजी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए पवित्र शब्दों से समाज में व्यक्ति का कर्तव्य इत्यादि बहुमूल्य विचारो से सभी का मन मोह लिया। मुंबई समिति के सरंक्षक डॉ श्री महेश गुप्ता का मोमेंटो देकर सत्कार किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में सुमधुर शब्दों में समाज प्रगति हेतु अपने विचार रखे।

dosar vaish memebers are welcomed by dosar vaish mahasabha  in panwel mumbai for attending mahaadhiveshan -oath taking ceremony


स्वर्गीय चंद्रमोहन जी गुप्ता दिल्ली ने की समाजसेवा हेतु उन्हें मरणोपरांत दोसर वैश्य रत्न से सम्मानित कर सुपुत्र श्री प्रदीप जी एवं श्रीमती रेणु को मोमेंटो प्रदान किया गया। श्री जयप्रकाशजी ने उनके किए गए संगठनात्मक कार्यों के विषय में बताया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री सुनील कुमार जी ने इस सम्मेलन का उद्देश्य बताते हुए आर्थिक एवं शिक्षा के साथ ही राजनीतिक रूप से भी समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता को रखा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी नें राष्ट्रीय युवा प्रभारी पद पर श्री श्रीकांत गुप्ता लखनऊ उत्तर प्रदेश , राष्ट्रीय युवाध्यक्ष पद पर श्री सुशील गुप्ता मुंबई महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता लखीमपुर, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर पूर्व के राज्य प्रभारी पद पर श्री सुरेश जी गुप्ता कोलकाता,तथा प्रदेश युवा प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेश पद पर श्री कुलदीप गुप्ता लखनऊ को मनोनीत करने की घोषणा की।
महासमिति के कार्य और आगे के कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी।


इसके पश्चात महासमिति एवं समिति के तथा आये १५० समाजबंधुओं का मोमेंटो देकर सत्कार किया गया।
कानपुर दोसर वैश्य के प्रभारी और राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री श्री विजय कुमार जी द्वारा समाजबंधुओं को एक बैग और पैड इत्यादि देकर। वितरण किया।
इस सम्मेलन में प्रमुखता से अतिथियों के साथ ही उपस्थित समाज बंधु और पदाधिकारी श्री उमाशंकरजी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विनोदकुमार जी फ़तेहपुर,जगदीशजी गुप्ता लखीमपुर ,श्रीकांतजी लखनऊ युवा प्रभारी,अशोकजी ताऊ ,प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष नागपुर,हरिराम गुप्ता मंत्री नागपुर ,धीरेन्द्रजी बबलू लखनऊ, अविनाश जी हरदोई,प्रमोद कुमार जी वैश्य बाराबंकी,शरद गुप्ता बुढार,संगमलालजी लखनऊ ,अनिल जी हरदोई,विजयकुमार लालबंगला,सज्जनलालजी बाराबंकी ,रोहित गुप्ता लखनऊ , सुशील जी गुप्ता मुंबई ,सुनीलगुप्ता कन्तु,रुबेशजी अंबिकापुर,राजेशजी राजनांदगाँव, विषंभर जी नागपुर, रामनारायण जी नागपुर ,रामकुमार जी नागपुर , अमित जी हरदोई , अश्विनी जी नागपुर, नवींन जी कानपुर,अरविंद जी कानपुर , अरुण जी बालामउ,श्रीमती मीरा नागपुर ,प्रदीप जी दिल्ली, रमेश शंकरजी लखनऊ, धीरेंद्र जी लखनऊ एलआईसी,रामस्वरूप जी फ़तेहपुर,बबलू मासूम जी,केसी गुप्ता लालगंज, विमलजी लालगंज,श्रीमती अल्पनाजी, श्रीमती रेणु दिल्ली,-सुरेशजी कोलकाता,श्रीमती श्री जी नागपुर, ब्रजेश वैश्य,संतोष जी कानपुर, अजयजी कानपुर ,प्रमोद जी बुद्धेश्वर,प्रदीप गुप्ता लखनऊ,राहुल जी कानपुर,राजनारायण जी उन्नाव,श्रीमती रानीजी,अरुण जी नागपुर ,बलरामजी नागपुर , विनयजी नागपुर ,रजत जी कोलकाता, पनवेल के रमेशजी, राकेशजी मंत्री ,वीरेन्द्रजी, राजू जी , पुरुषोत्तम जी , नरेन्द्रजी , नीतिनजी उमाशंकरजी ,भोलाजी,रोशन जी , राधेश्यमजी,मुंबई के विक्रमजी उपाध्यक्ष, अनिलजी कोषाध्यक्ष,श्रीकांत जी , श्रीमती मुन्नीदेवीजी, श्रीमती सविताजी , श्रीमती रीता जी,आतुलजी, सर्वेशजी, आशीष जी , डॉ रवींद्र जी ,अनुराग जी , अरविन्दजी इत्यादि समाज बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अंत में श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी उपस्थितों का हृदय से आभार व्यक्त किया। संचालन श्री श्याम मूर्ति जी राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार ने अपने कुशल अंदाज में श्री लक्ष्मीनारायण जी श्री संगमलालजी एवं श्री रामभजन जी गुप्ता वडाला के साथ किया। अधिवेशन के संपन्न होने की घोषणा अध्यक्ष की अनुमति से की गई।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

भवदीय
सुनील कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
लक्ष्मीनारायण गुप्ता
राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री
उमाशंकर गुप्ता
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
ओमप्रकाश गुप्ता
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष/अध्यक्ष मुंबई समितिएवं कार्यक्रम संयोजक
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति