Skip to content
संगठन से शक्ति

October 9, 2022

16 अक्टूबर 2022 को सहकारिता भवन लखनऊ में घोषित की जाएगी सत्र 2022 2025 की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी

Editorial, Expert Advise, Notice-Updates, Press-Media

dosar vaish community india samaj leadership political lucknow

प्रकाश नार्थ

———–

dosar vaish community india samaj leadership political lucknow
dosar vaish community इंडिया –

16 अक्टूबर 2022 को सहकारिता भवन लखनऊ में घोषित की जाएगी सत्र 2022 2025 की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी
75 महानुभावों को किया जाएगा सम्मानित
सम्मेलन में अन्य प्रदेशों के प्रतिनिधि भी आएंगे
———————————–

लखनऊ -9 अक्टूबर भारतीय दोसर वैश्य महा समिति द्वारा होटल दिलीप हुसैनगंज चौराहा लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि भारत में दोसर वैश्य समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अपनी तरह का ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,एवं मा. बनवारी लाल कंछल पूर्व सांसद एवं प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लखनऊ, मा.जयप्रकाश गुप्ता सदस्य केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग नागपुर महाराष्ट्र, मा.माननीय वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या, मा.मनीष गुप्ता,उपाध्यक्ष, व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। सत्र 2022 2025 की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा के साथ समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा
प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों महाराष्ट्र बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान दिल्ली तथा उत्तराखंड के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।
मंच के माध्यम से राजधानी में,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,झंडा गीत रचयिता,पद्म श्री, श्याम लाल गुप्ता पार्षद की मूर्ति लखनऊ में लगवाने तथा झंडा गीत “विजई विश्व तिरंगा प्यारा “को पूर्व की भांति पाठ्यक्रम में सम्मिलित करवाने की मांग भी की जाएगी।
प्रेस वार्ता में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता संडीला,रमेश शंकर गुप्ता, जगदीश गुप्ता लखीमपुर, प्रमोद गुप्ता रामसनेहीघाट, धीरेंद्र गुप्ता “कुलव्वा” लखनऊ,सोहन लाल गुप्ता बंथरा,प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता काया,संगम लाल गुप्ता,प्रांतीय महामंत्री रमेश चंद गुप्ता कानपुर,दिनेश गुप्ता उन्नाव,रमेंन्द्र गुप्ता लखनऊ, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन वैश्य एडवोकेट बाराबंकी, मुख्य सलाहकार डॉ ओम प्रकाश गुप्ता बिंदकी,प्रांतीय युवा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता के साथ नीरज गुप्ता बांगरमऊ,मनोज गुप्ता बंथरा,सुनील गुप्ता लखनऊ,बृजेश वैश्य बाराबंकी,ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट ट्रांस गोमती,संतोष चौधरी चंद्र गुप्ता, महेश गुप्ता “सईया” गोसाईगंज, श्री मति सुनीता गुप्ता प्रांतीय महिला महामंत्री भी सम्मिलित रहे।

भवदीय
सुनील कुमार गुप्ता
प्रांतीय अध्यक्ष
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश पंजी.

Suggest a correction

About the author

vaishadmin

WhatsAppBecome a member