Joniha is a Village in Khajuha Block in Fatehpur District of Uttar Pradesh State, India- भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा जोनिहा इकाई का हुआ गठन -Dosar Vaish Community in Joniha Fatehpur

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा जोनिहा इकाई का हुआ गठन

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा जोनिहा इकाई का हुआ गठन

Joniha is a Village in Khajuha Block in Fatehpur District of Uttar Pradesh State, India- भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा जोनिहा इकाई का हुआ गठन -Dosar Vaish Community in Joniha Fatehpur
  • शोभित गुप्ता बने अध्यक्ष, राजीव गुप्ता को महामंत्री, आशीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा लड्डू गोपाल को संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया
  • नव मनोनीत पदाधिकारियों को महासमिति के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर किया स्वागत
  • नवमनोनीत पदाधिकारियों ने महासमिति को संगठन व समाज को संगठित करने का दिया भरोसा
    फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति फतेहपुर इकाई द्वारा जोनिहा कस्बे में बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता महासमिति के जिलाध्यक्ष नरायण बाबू ने की। बैठक में संगठन को गतिशील बनाने के उददेश्य से जोनिहा कस्बे में महासमिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से शोभित गुप्ता को अध्यक्ष, राजीव गुप्ता को महामंत्री, आशीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा लडडू गोपाल को संरक्षक पद का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने अपने नवमनोनीत पदाधिकारियों को पटका पहनाकर स्वागत करते हुये कहा कि नवमनोनीत पदाधिकारियों के माध्यम से संगठन को नई उर्जा प्राप्त होगी। साथ ही जोनिहा कस्बे में दोसर वैश्य समाज संगठित होगा।
Joniha is a Village in Khajuha Block in Fatehpur District of Uttar Pradesh State, India- भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा जोनिहा इकाई का हुआ गठन -Dosar Vaish Community in Joniha Fatehpur Village 2023 sunil kumar gupta

नव मनोनीत संरक्षक लडडू गोपाल ने कहा कि संगठन में बहुत बडी शक्ति होती है जो समाज संगठित होता है वहीं समाज आगे बढता है उन्होंने कहा कि आज जोनिहा कस्बे में जिन मनोनीत पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया हैं वह निष्ठा व लगन के साथ संगठन को आगे बढाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि शीघ्र ही कमेटी गठित कर जिला इकाई को अवगत करायें। बैठक में प्रमुख रूप से रज्जन गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता, मनीष गुप्ता, पवन गुप्ता, चंद्र मोहन गुप्ता, विष्णु गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, राजन भैया, ब्रजेश गुप्ता, ओम शंकर गुप्ता, छवि गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता सहित समाज के तमाम बंधु उपस्थित रहे।

Joniha is a Village in Khajuha Block in Fatehpur District of Uttar Pradesh State, India- भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा जोनिहा इकाई का हुआ गठन -Dosar Vaish Community in Joniha Fatehpur Village 2023 sunil kumar gupta president founder

Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti Organizes even in Joniha – Joniha is a Village in Khajuha Block in Fatehpur District of Uttar Pradesh State, India. –