up election 2024 lok sabha preparation by baniya dosar vaish community in Lucknow candidate for lok sabha

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का हुआ विस्तार 9 सितम्बर 2023को पूरे प्रदेश मे मनाई जाएगी पार्षद जयंती

प्रकाश नार्थ

Dosar vaish mahasamit meeting uttar pradesh lucknow up election meeting


भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का हुआ विस्तार
9 सितम्बर 2023को पूरे प्रदेश मे मनाई जाएगी पार्षद जयंती

भारतीय दोसर वैश्य महा समिति की कार्यकारिणी बैठक होटल दिलीप, हुसैनगंज चौराहा,लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के सानिध्य में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी महावीर प्रसाद”आजाद” गुप्ता तथा मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद गुप्ता प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष रहे।
बैठक में दिनांक 6 अगस्त 2023 को कानपुर में आयोजित दोसर वैश्य सम्मेलन एवं तीज महोत्सव तथा 20 अगस्त 2023 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर पनवेल में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन पर चर्चा हुई।

up election 2024 lok sabha preparation by baniya dosar vaish community in Lucknow


कानपुर के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विजय कुमार गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम ,तथा मुंबई कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता एवं ओम प्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष /मुंबई समिति अध्यक्ष एवं सभी सहयोगियों के कठिन परिश्रम से उक्त दोनों बड़े कार्यक्रम सफल हुए एवं दोसर वैश्य समाज के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुए। दोनों ही कार्यक्रम के आयोजकों एवं उनके सहयोगियों के लिए पूरे मंच एवं सदन ने खड़े होकर के तालियां बजा करके उनकी प्रशंसा एवं अभिनंदन किया।

up election 2024 lok sabha preparation by baniya dosar vaish community in Lucknow -shr isunil kumar gupta


राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री श्रीकांत गुप्ता लखनऊ को राष्ट्रीय युवा प्रभारी, श्री सुशील कुमार गुप्ता मुंबई को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष,श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता लखीमपुर,को उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री सुरेश गुप्ता कोलकाता को पश्चिम बंगाल का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही श्री संगम लाल गुप्ता लखनऊ को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी, श्री सुरेश गुप्ता मोहनलालगंज लखनऊ को प्रदेश उपाध्यक्ष,राम प्रकाश गुप्ता ठाकुरगंज को प्रदेश संगठन मंत्री, श्री कुलदीप गुप्ता गोसाईगंज को प्रदेश युवा संगठन मंत्री तथा श्रीमती अल्पना गुप्ता को लखनऊ की जिला एवं नगर, महिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है।


सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग से करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाकर के दोसर वैश्य समाज को मजबूत एवं सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी नें सरकार से मांग की,दोसर वैश्य समाज भारतीय जनता पार्टी का मजबूत मतदाता एवं समर्थक रहा है किन्तु सरकार या संगठन में उसकी भागीदारी नगण्य है।
उत्तर प्रदेश की कई लोकसभा एवं विधानसभा सीटों पर दोसर वैश्य समाज प्रभावी संख्या में है। शीर्ष नेतृत्व से मांग है, दोसर वैश्य समाज को भी संगठन एवं सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देने की कृपा करें।
उन्होंने कहा,”दोसर वैश्य समाज”,”भारतीय दोसर वैश्य महासमिति”के नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेता है।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता जी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रमोदकुमार वैश्य ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना -आशीर्वाद देते हुए आशा व्यक्त की नए ऊर्जावान पदाधिकारियों को दायित्व मिलने से संगठन एवं समाज का चौमुखी विकास होगा।


नवमनोनीत प्रदेश प्रभारी एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष संगम लाल गुप्ता ने सदन को बताया कि हाल ही में बघौली निवासी समाज के युवा अंशु गुप्ता हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए एवं अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है, सूचना प्राप्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्ता एवं प्रमोद कुमार गुप्ता बुद्धेश्वर के साथ हॉस्पिटल जाकर उनका हाल-चाल लिया एवं आर्थिक मदद की। इसके साथ ही सभी ग्रुपों में अंशु गुप्ता की मदद के लिए अपील जारी की गई।इसका परिणाम यह हुआ कि समाज मे जहां-जहां भी संदेश पहुंचा,सभी लोगों ने दिल खोल करके पीड़ित परिवार की मदद की।आज उनके परिवार से उनकी पत्नीश्रीमती शानू गुप्ता एवं सहयोगी भी बैठक में आए हैं। पीड़ित की पत्नी एवं परिवार-जनों नें भारतीय दोसर वैश्य महासमिति एवं सभी समाजबंधुओ को मदद करने के लिए आभार प्रकट किया।


लखनऊ समिति ने लखनऊ नगर निगम में उपसभापति माननीय गिरीश गुप्ता जी,नव मनोनीत प्रदेश प्रभारी संगम लाल गुप्ता , प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय युवा प्रभारी श्रीकांत गुप्ता की अनुपस्थिति में उनके पिता श्री उमाशंकर गुप्ता,तथा अन्य पदाधिकारियों का पुष्प हार, पटका तथा अंगवस्त्र पहना कर भव्य स्वागत किया।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र गुप्ता बबलू कुलव्वा सर्राफ ने सदन को बताया कि आगामी 9 सितंबर शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पद्मश्री से सम्मानित, झंडा गीत विजई विश्व तिरंगा प्यारा के रचयिता श्याम लाल गुप्ता पार्षद जी की 128वीं जयंती, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के तत्वावधान में पूरे भारत में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इस परिप्रेक्ष्य में लखीमपुर, सीतापुर,बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, संडीला, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, हरदोई, कोलकाता, जबलपुर, शहडोल, दिल्ली, सोनीपत, देहरादून, नागपुर तथा मुंबई में कार्यक्रम आयोजित होने की सूचना केंद्रीय कार्यालय को प्राप्त हो चुकी है।
समिति के वरिष्ठ साथी श्री रमेन्द्र कुमार गुप्ता “रम्मे चौधरी” ने स्वास्थ्य कारणों से पिछले दिनों समिति के सभी पदों से अपना त्यागपत्र समिति के आधिकारिक ग्रुप में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पास भेजा था।
इस संबंध में सदन में विचार करके सर्वसम्मति से “रमेन्द्र गुप्ता रम्मे चौधरी” का “भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के सभी पदो से त्यागपत्र स्वीकार “करने की घोषणा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष /प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता नें की।


सदन ने काशी जाते समय रम्मे चिनहट की भीषण कार दुर्घटना का संज्ञान पाकर और परिवार सहित सुरक्षित होने की जानकारी लेकर उनके लिए सभी ने मंगलकामनाएं व्यक्त की।


बैठक में प्रमुख रूप से श्री सज्जन लाल गुप्ता,सोहनलाल गुप्ता,अजय गुप्ता काया,विजय शंकर गुप्ता,श्याम सुंदर गुप्ता निर्भीक, प्रदीप गुप्ता,सुनील गुप्ता जानकीपुरम, राकेश गुप्ता,संजय गुप्ता,रवीनन खजाँची, गोविंदा गुप्ता,अमित गुप्ता बाराबंकी, रामप्रकाश गुप्ता,कुलदीप गुप्ता, श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती अल्पना गुप्ता,अमित गुप्ता बी के ज्वेलर्स, दिलीप गुप्ता,अवधेश गुप्ता,अशोक गुप्ता ताऊ,राम जी गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता,धीरेंद्र गुप्ता एलआईसी, सुनील गुप्ता राधे-राधे, रमेश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता,आनंद गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता,श्याम जी गुप्ता, श्रीमती शानू गुप्ता, राहुल गुप्ता, अनूप गुप्ता, तथा अजय प्रकाश गुप्ता सहित 100 से अधिक समाज बंधु सम्मिलित हुए।
स्वल्पाहार के साथ बैठक संपन्न हुई।

up election 2024 lok sabha preparation by baniya dosar vaish community in Lucknow

भवदीय
श्याम मूर्ति गुप्ता
प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति पंजी.

https://tarunmitra.in/Dosar-Vaishya-Mahasamiti-expanded-the-president-roared