Skip to content
संगठन से शक्ति

April 18, 2023

Membership Drive – Dosar Vaish Community – Fatehpur Apr 2023

fatehpur-baniya-vaish-community-meeting-up

दोसर वैश्य महासमिति को गतिशील बनाने के लिये चलाया जायेगा सदस्यता अभियान

फतेहपुर। दोसर वैश्य महासमिति को गतिशील बनाने के लिये चलाया जायेगा सदस्यता अभियान। उक्त निर्णय भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक में लिया गया। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति की बैठक महामंत्री राजन गुप्त के आवास पर संपन्न हुईं। अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता ने कहा कि संगठन की शक्ति को बढाने के लिये संगठन को प्रत्येक दोसर वैश्य परिवार के घर पहुंचना होगा तथा उसके समिति से जोडने के लिये सदस्य बनाना होगा इसके लिये 101 रूपये शुल्क लेकर उस परिवार को सदस्य बना कर महासमिति से जोड जाये।


बैठक में मुख्य अमिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन वहीं सफल होता है जिसकी सदस्यों की संख्या ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि महासमिति के पदाधिकारी भी अपनी सदस्यता सर्व प्रथम को उसके परिवार में जाकर टीम भावना से परिवारों को महासमिति से जोडें जिससे संगठन का सही स्वरूप समाज के सामने आयेगा।
संचालन करते हुये महासमिति के जिला महामंत्री साजन गुप्ता ने कहा कि महासमिति के पदाधिकारियों को 1100 सौ लेकर सदस्य बनाया जायेगा। तथा परविारिक सदस्यता शुल्क 101 रूपये निर्धारित किया गया हैं उन्होंने कहा कि गर्मी का भीषण प्रकोप प्रारंभ हो चुका है ऐसे में राहगीरों के गले को तर करने के लिये महासमिति द्वारा शीतल शर्बत की भी शुरूआत की जायेगी जिसका शुभारंभ 25 अप्रैल से पार्षद चैक स्थित पार्षद जी की मूर्ति स्थल से दोपहर 11 बजे से प्रारंभ होगा उसके बाद प्रत्येक रविवार को विभिन्न चैराहे पर वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा।


इस मौके पर रामविशाल गुप्ता, जय गोपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, उदय गुप्ता, रज्जन गुप्ता, संजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्याम निवास गुप्त, आनंद गुप्त, अंबुज गुप्ता, मिस्टर गुप्त, अभिलाष आचार्य जी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
bhartiya dosar vaish mahasamiti -fatehpur-baniya-vaish-community-meeting-up


इस मौके पर रामविशाल गुप्ता, जय गोपाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, उदय गुप्ता, रज्जन गुप्ता, संजय गुप्ता, नितिन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अजय गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्याम निवास गुप्त, आनंद गुप्त, अंबुज गुप्ता, मिस्टर गुप्त, अभिलाष आचार्य जी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सदस्यता अभियान के साथ एक रजिस्टर भी बनाए जिसमें परिवार के वयस्क और अवयस्क सदस्यों की संख्या दर्ज हो। इस बात का भी उल्लेख हो कि कितने लोग वोट डालने वाले हैं, और कितने लोग वोट डालने जाते हैं। विवाह योग्य युवक और युवतियों की भी संख्या का उल्लेख हो। पता तथा मोबाइल नंबर भी उसमें होना चाहिए। इस प्रयास से हमें समाज की वास्तविक संख्या का भी ज्ञान हो जाएगा। शुभकामनाओं सहित ???????? सुनील गुप्ता,राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय दोसर वैश्य महासमिति।

Online Form Click Below & Register on Dosar Vaish Mahasamiti

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeikS7dnLExxiSUO4prHD4cn4b2xJ-Xpm-RM3OU9iuzltX12Q/viewform?usp=sf_link

To view Dosar Vaish Mahsasamiti Directory Please ask Admin the Password to Open and View PDF file :Download Dosar Vaish Directory

WhatsAppBecome a member