20अगस्त 2023को भारतीय दोसर वैश्य महा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर, पनवेल (नवी मुंबई)में होगा

National Convention Mumbai Panwe Dosar Vaish Mahasamiti l राष्ट्रीय अधिवेशन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर, पनवेल (नवी मुंबई)में होगा

प्रकाश नार्थ
20अगस्त 2023को भारतीय दोसर वैश्य महा समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर, पनवेल (नवी मुंबई)में होगा
संपूर्ण भारत से दोसर वैश्य समाज के प्रतिनिधि मुंबई पहुंचेंगे–
सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष

National Convention Mumbai | Dosar Vaish Mahasamiti 2023

भारतीय दोसर वैश्य महा समिति, उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी बैठक राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज चौराहे पर स्थित होटल दिलीप में आहूत की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय दोसर वैश्य महासमिति का राष्ट्रीय अधिवेशन भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई,के “आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह,पनवेल” मैं 20 अगस्त दिन रविवार 2023 को ” दोसर वैश्य समिति मुंबई ” के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करते हुए ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट तथा राकेश गुप्ता को प्रांतीय संगठन मंत्री, विजय गुप्ता को कानपुर का जिला अध्यक्ष,सचिन गुप्ता एडवोकेट को कानपुर का जिला महामंत्री अजय कुमार गुप्ता एडवोकेट को कानपुर का जिला कोषाध्यक्ष,धीरेंद्र गुप्ता को ट्रांस गोमती लखनऊ का अध्यक्ष तथा अवधेश गुप्ता को लखनऊ नगर युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण भारत से दोसर वैश्य समाज के प्रतिनिधि उक्त सम्मेलन में भागीदारी के लिए 19 अगस्त को मुंबई(पनवेल) पहुंच जाएंगे।
राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार वैश्य ने बताया दोसर वैश्य समाज को आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, प्रशासनिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिएअधिवेशन में चर्चा की जाएगी तथा ठोस रणनीति बनाकर प्रतिनिधि मंडल के द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार से दोसर वैश्य समाज को उचित भागीदारी देने की मांग भी की जाएगी।
प्रांतीय वरिष्ठ

महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता ने कहा मुंबई अधिवेशन दोसर वैश्य समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता बबलू ने बताया दिल्ली निवासी दोसर समाज के प्रमुख समाजसेवी स्वर्गीय चंद्र मोहन गुप्ता जी को मरणोपरांत “दोसर वैश्य रत्न” से सम्मानित किया जाएगा।
प्रांतीय युवाअध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने बताया शीघ्र ही लखनऊ में युवा सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में निकाय चुनाव में नामांकन करने वाले समाज बंधुओं का सम्मान किया गया।
बैठक को प्रमुख रूप से श्री गिरीश गुप्ता पार्षद,रम्मे चौधरी, राकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, रवीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता,सुरेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, श्रीमती मीनू गुप्ता अवधेश गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, आदि ने संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी श्री आजाद कुमार गुप्ता तथा सफल संचालन लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री संगम लाल गुप्ता ने किया।


बैठक में प्रमुख रूप से धीरेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता नेता,महेश गुप्ता,कुलदीप गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता , राजाराम गुप्ता, ओपी गुप्ता, पिंटू गुप्ता, जय गुप्ता समेत लगभग 70 समाज बंधु उपस्थित रहे।

             भवदीय
         सुनील कुमार गुप्ता
          राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
9305351871