Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti Banner | Hardoi Meeting on Upcoming elections and participation and support for Vaish / Baniya Candidates

संघठन से शक्ति | Thoughts on Unity of Dosar Vaish Community

4 अप्रैल 2023
संघठन से शक्ति
संघठन से समाधान
संगठित हो विजय पाइए

संगठन में प्रत्येक व्यक्ति का विशेष महत्व होता है इसलिए मनुष्य जब सामाजिक स्तर पर संगठित होकर कोई कार्य करता है तो उसके परिणाम में विविधता देखने को मिलती है। जिस तरह प्रत्येक फूल अपनी-अपनी विशेषता और विविधता से किसी बगीचे को सुंदर व आकर्षित बना देते हैं। उसी तरह मनुष्य भी अपनी-अपनी विशेषता और योग्यता से किसी भी कार्य को नया आयाम प्रदान कर सकते हैं।

Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti Banner | Hardoi Meeting on Upcoming elections and participation and support for Vaish / Baniya Candidates

मनुष्य के जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है:
प्रत्येक धर्म ग्रंथ संगठन और एकता का संदेश देते हैं।मनुष्य जब सामाजिक रूप से एकमत होकर कार्य करता है तो पूरा समाज संपन्नता और प्रगति को प्राप्त करता है

सुनील कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति

  1. अकेला मनुष्य शक्तिहीन है,सामाजिक रूप से संगठित होने पर शक्ति आ जाती है।
  2. संगठन का प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व होता है, जबकि बिखराव किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं होता है।
  3. संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है।
  4. संगठन की शक्ति से मनुष्य बड़े-बड़े कार्य भी आसानी से कर सकता है।
  5. संगठन में समाज एवं व्यक्ति की सभी समस्याओं का हल है।
  6. जो परिवार और समाज संगठित होता है। वहां हमेशा खुशियां और शांति बनी रहती है और ऐसा समाज तरक्की के नित नए सोपान तय करता है।
    इसके विपरीत जो परिवार और समाज असंगठित होता है। वहां आए दिन किसी न किसी बात पर कलह होती रहती है। जिससे वहां हमेशा अशांति का माहौल बना रखता है।
  7. संगठित परिवार और समाज का कोई भी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता,
    जबकि असंगठित होने पर दुश्मन हावी हो जाता है।
  8. गलत उद्देश्य के लिए संगठित होना अभिशाप है, जबकि अच्छे कार्य के लिए संगठन वरदान साबित होता है।

संगठन में प्रत्येक मनुष्य को अपनी व्यक्तिगत भावनाओं पर नियंत्रण करना होता है। *इसलिए संगठन में व्यक्ति को शारीरिक तौर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक व बौद्धिक रूप से भी समर्पित होना पड़ता है।

Thoughts presented by Shri Sunil Kumar Gupta - Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti | Leading Baniya Community to a Powerful Future | Vaishya Community Demands Equal participation in UP political sphere
Thoughts presented by Shri Sunil Kumar Gupta – Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti | Leading Baniya Community to a Powerful Future

यह भी संभव नहीं है कि किसी विषय पर सभी व्यक्तियों का मत एक जैसा ही हो, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति किसी विषय या समस्या को अपने नजरिये से ही देखता है और इसी आधार पर उसका समाधान भी खोजता है, लेकिन जब बात संगठन की आती है। तब मनुष्य को वही करना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो।
????????????????????
सुनील कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति

Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti | Hardoi Meeting on Upcoming elections and participation and support for Vaish / Baniya Candidates
Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti | Hardoi Meeting on Upcoming elections and participation and support for Vaish / Baniya Candidates
सुनील कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
Elections | Dosar Vaish Community in Uttar Pradesh