Skip to content
संगठन से शक्ति

March 5, 2024

व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश

Blog, Editorial, Expert Advise, Notice-Updates, Press-Media, Professional Services, Varisth v Bujurg, Vichar Sangrah, Vyapari Jagat, Womens Zone

safipur-unnaoc-city-dosar vaishya mahasamiti meeting 2024-shri-sunil-kumar-gupta-baniya-vaishya

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ

फरवरी 2024 माह का कार्यव्रत्त

भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश, के द्वारा लखनऊ मैं,31मार्च 2024को गाँधी भवन सभागार कैसरबाग़ में,आयोजित किए जाने वाले वार्षिक समारोह को सफल बनाने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में श्री उमाशंकर गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,श्री श्याम मूर्ति गुप्ता,प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री, श्री संगम लाल गुप्ता प्रदेश प्रभारी, श्री धीरेंद्र गुप्ता बबलू, श्री श्रीकांत गुप्ता,श्री सुनील गुप्ता कन्तु, श्री कुंज बिहारी गुप्ता, श्री मोहनलाल गुप्ता तथा श्री प्रदीप गुप्ता की टीम ने व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया।

safipur-unnaoc-city-dosar vaishya mahasamiti meeting 2024-shri-sunil-kumar-gupta-baniya-vaishya


इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 8.2.2024गुरुवार कोबुद्धेश्वर में श्रीमती पायल गुप्ता जी के आवास एवं विनोद गुप्ता जी के संयोजन में मीटिंग में आमंत्रण पत्रक के विमोचन से जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया गया।


दिनांक 15. 2.2024 गुरुवार को मोहनलालगंज में श्री सुरेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में मोहनलालगंज क्षेत्र की इकाई का गठन किया गया जिसमें श्री मानस गुप्ता जी को अध्यक्ष श्री शिव गोपाल गुप्ता को महामंत्री तथा श्री गुड्डू गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

safipur-vaishya-baniya-gupta-dosar vaishya mahasamiti meeting 2024-shri-sunil-kumar-gupta-baniya-vaishya


दिनांक 18.2. 2024 रविवार को लालगंज में श्री विमल गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री तथा अन्य पदाधिकारियों से संपर्क ,फतेहपुरमें राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता जी की अध्यक्षता में श्रीमती एवं श्री अजय गुप्ता -सुनीता गुप्ता एडवोकेट के आवास पर बैठक एवं प्रेस वार्ता
बिंदकी में डॉ राजेश गुप्ता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ ओम प्रकाश गुप्ता प्रांतीय सलाहकार तथा अन्य पदाधिकारियों से संपर्क
संडीला में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 380 किलोमीटर की यात्रा कर,उपस्थित होकर पत्रक बंटवाने,का कार्य सम्पन्न किया गया।
दिनांक . 18.2.2024 रविवार को ही मऊ बाजार लखनऊ में मुख्य संरक्षक श्री गिरजा शंकर गुप्ता,(मुख्य अतिथि) तथा श्री श्याम मूर्ति गुप्ता प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री की उपस्थिति तथा प्रदीप गुप्ता मोहन लाल गंज विधानसभा अध्यक्ष एवं मानस गुप्ता अध्यक्ष मोहनलाल गंज के संयोजन में बड़ी बैठक के आयोजन में समाज बन्धुओं को आमंत्रण पत्रक दिया गया।

safipur-unnao-news-city-dosar vaishya mahasamiti meeting 2024-shri-sunil-kumar-gupta-baniya-vaishya


दिनांक 23फरवरी 2024 को लखनऊ नगर निगम द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झंडा गीत रचयिता स्वर्गीय श्याम लाल गुप्ता पार्षद जी की मूर्ति लखनऊ में लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
इस कार्य को करवाने के लिए भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा काफ़ी समय से प्रयास किया जा रहा था, इस परिप्रेक्ष्य में उप मुख्यमंत्री मा ब्रजेश पाठक, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया जी, लखनऊ उत्तर से विधायक मा डॉ नीरज बोरा जी को भी पत्र दिया गया था तथा अपने अनेक कार्यक्रमों में यह मांग की गयी थी
इसी क्रम में विशेष रूप से प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता बबलू, बीकेटी विधायक माननीय योगेश शुक्ला जी के प्रयासों से,माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी, सांसद लखनऊ के निर्देश पर लखनऊ की महापौर माननीय श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में,प्रस्ताव पारित किया
इस प्रकरण में दोसर वैश्य समाज के गौरव लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी में उपसभापति बड़े भाई आदरणीय माननीय गिरीश गुप्ता जी का विशिष्ट -अभिनव योगदान रहा।
दिनांक 24फरवरी को सभी समाचार पत्रों ने इस खबर को प्रमुखता से छापा।
प्रदेश प्रभारी संगम लाल गुप्ता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील कुमार गुप्ता जी ने बीकेटी विधायक माननीय योगेश शुक्ला जी एवं लखनऊ नगर निगम उपसभापति मा.गिरीश गुप्ता जी से मुलाकात कर आभार प्रकट कर अभिनंदन किया।
दिनांक 25. 2.2024 रविवार को दिन में होटल दिलीप लखनऊ में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में शासन द्वारा पार्षद जी की मूर्ति लखनऊ में लगाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं सरकार को धन्यवाद दिया गया।
बैठक में भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ साथी श्री रमेन्द्र कुमार गुप्ता “रम्मे चौधरी”, जिन्होंने अपनी स्वास्थ्य- समस्याओं के कारण समिति से त्यागपत्र दे दिया था, उन्होंने कहा कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक है और वह समिति में सक्रिय रहना चाहते हैं इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी नें सदन में उन्हें प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद का प्रस्ताव रखा जिसे सदन नें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। रमेन्द्र कुमार गुप्ता “रम्मे चौधरी”जी पुनः समिति में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।
दिनांक 25. 2.24 को ही रात्रि 7:00 बजे मलिहाबाद में समाज बंधुओ की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, प्रांतीय युवाध्यक्ष श्री कांत गुप्ता तथा श्री मोहनलाल गुप्ता की उपस्थिति एवं श्री आशीष गुप्ता के संयोजन में मलिहाबाद इकाई का गठन किया गया जिसमे सर्व सम्मति से श्री अजय गुप्ता गुप्त गुड्डू को प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री आनंद गुप्ता को प्रांतीय उपाध्यक्ष,श्री नवल गुप्ता तथा श्री व्रज किशोर गुप्ता को मलिहाबाद इकाई का संरक्षक,श्री पवन गुप्ता को अध्यक्ष, श्री निवेश गुप्ता को महामंत्री तथा श्री अतुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
दिनांक 29. 2.2024 गुरुवार को प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री श्री श्याम मूर्ति गुप्ता,प्रदेश प्रभारी श्री संगम लाल गुप्ता तथा प्रदेश युवा संगठन मंत्री कुलदीप गुप्ता के साथ गोसाईगंज बाजार में सभी समाज बंधुओ के प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें आमंत्रित किया।
दिनांक 1मार्च शुक्रवार को रहीमाबाद में
संगठन के संस्थापक सदस्यश्री अजय गुप्ता काया के प्रतिष्ठान पर जाकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना तथा श्री अवधेश गुप्ता गुड्डू के प्रतिष्ठान पर जाकर उन्हें आमंत्रित किया,
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश प्रभारी श्री संगम लाल गुप्ता तथा प्रांतीय प्रचार मंत्री श्री विपिन गुप्ता के साथ संडीला बाजार, औरास, हसनगंज में समाज बंधुओ तथा पदाधिकारियों से संपर्क किया,मियागंज में प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री एवं उन्नाव जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र गुप्ता बब्लू के प्रतिष्ठान पर समाज बंधुओ को आमंत्रण पत्रक दिया, वहीं पर बांगरमऊ से प्रांतीय युवा महामंत्री डॉ नीरज गुप्ता भी आ गए तथा उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पटका पहना कर आत्मीय स्वागत किया। डॉ नीरज गुप्ता के साथ मियागंज में श्री मुकेश कुमार गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री के कार्यालय गए उन्होंने मन्त्रोंच्चार के साथ टीका लगाकर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। सफीपुर में श्री सर्वेश गुप्ता एडवोकेट के संयोजन में सतीश गुप्ता जी के गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गयी जिसमे सर्वसम्मति से सर्वेश गुप्ता एडवोकेट को अध्यक्ष,अवधेश गुप्ता महामंत्री तथा उमेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया इसके साथ ही प्रांतीय युवा महामंत्री डॉ नीरज गुप्ता को सफीपुर क्षेत्र का प्रभारी, श्री सतीश गुप्ता एवं श्री संजीव गुप्ता पूर्व सभासद को संरक्षक एवं कमलेश गुप्ता पत्रकार को सलाहकार मनोनीत किया गया।275 किलोमीटर की यात्रा
🌷🌷🌷🌷🌷
🌹🌹🌹🌹🌹


आपके अपने
श्याम मूर्ति गुप्ता
प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री
संगम लाल गुप्ता
प्रदेश प्रभारी
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
लखनऊ
उत्तर प्रदेश

Suggest a correction

About the author

vaishadmin

WhatsAppBecome a member