झण्डा गीत (Jhanda Geet) की रचना 3 मार्च 1924 मे श्यामलाल गुप्ता जी द्वारा किया गया था |
https://www.youtube.com/watch?v=HOVkvFJr6IQ

The 128th birth anniversary of freedom fighter, teacher, journalist, and author of the flag song “Vijay Vishwa Tiranga Pyar” Shri Shyamlal Gupta, who was awarded the Padma Shri, was celebrated with great enthusiasm in all the units of the organization in Uttar Pradesh under the aegis of the Indian Dosar Vaishya Mahasabha Uttar Pradesh and led by the provincial president Sunil Kumar Gupta.

प्रिय समाज बंधुओ
———————————————-
यह वर्ष विशेष रहा जिसमें भारतीय दोसर वैश्य महा समिति के आह्वान तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में, सभी दोसर वैश्य समाज के विभिन्न अंगों द्वारा पूरे उत्साह द्वारा क़रीब क़रीब पूरे राष्ट्र में जहां हमारा निवास हैं वहाँ बहुत ही उत्साह पूर्वक शनिवार दिनांक 9 सितंबर 2023 को झंडा गीत के रचयिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पत्रकार,शिक्षक,पद्मश्री, स्वर्गीय श्यामलाल जी गुप्ता पार्षद की 128वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई । इस अवसर पर समाज बंधुओ ने बहुसंख्या में उपस्थित रहकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर जयंती मनाई। झंडा गीत का गायन के साथ ही कही कवि सम्मेलन,कहीं विद्यार्थियों की रैली,कहीं उनके जीवन पर चर्चा, गीत गायन ,गीत प्रतियोगिता का आयोजन ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ,नृत्य प्रतियोगिता ,शिक्षक शिक्षिका का सहभाग़, विचार गोष्ठीका आयोजन ,सरस्वती वंदना , देशभक्ति के गीतों का गायन ,झण्डा गीत का सामूहिक गायन इत्यादि इत्यादि कार्यक्रमों का प्रत्येक संघटनों की इकाइयों ने किया यह समाज में पल्लवित उत्साह ही है। देश में विविध स्थानों में आयोजित श्री पार्षद जी जयंती के सभी आयोजंको का हार्दिक अभिनंदन।

एक नया संदेश इस माध्यम से प्रेषित हुआ है। दोसर वैश्य समाज का नाम भी इन आयोजनों के साथ प्रतिष्ठित हुआ है,यह बड़े हर्ष की बात है। हम सभी समाज बंधुओं का हृदय से आभार मानते हैं और धन्यवाद देते हैं कि इसी प्रकार दोसर समाज का नाम भी झंडा गीत की तरह फहराता रहे। यह हमारी “एकता और संगठन” की प्रगति ही है। आइये इसे और बढ़ाऐं एवं और मजबूत करें।

विशेष रुप से लखनऊ,कानपुर, फतेहपुर,उन्नाव,सफीपुर, बांगरमऊ, मियागंज,रायबरेली,लालगंज,बाराबंकी,बहराइच अयोध्या,संडीला,सीतापुर,लखीमपुर,
खमरिया,हरदोई,मुंबई, पनवेल, नागपुर, जबलपुर, शहडोल, कोलकाता,

बरुन ब्लॉक,औरंगाबाद- बिहार, दिल्ली, सोनीपत, देहरादून सहितउत्तर प्रदेश के अन्य अनेक जिलों तथा बाज़ारो में झण्डा गीत का सामूहिक गायन किया गया, तथा पार्षद जी के जीवन से जुड़े संस्मरणों को बताया गया।

“लखनऊ”में,प्रांतीय महिलाध्यक्ष श्रीमती शशी गुप्ता जी के कार्यालय, टेढ़ी नीम के सामने, पाण्डेगंज रोड, नाका,चारबाग tमें प्रदेश प्रभारी संगमलाल गुप्ता तथा पाल तिराहा बुद्धेश्वर रोड में प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर गुप्ता की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

-बाराबंकी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,लखनऊ नगर निगम में उप सभापति गिरीश गुप्ता जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता बब्लू,राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद कुमार वैश्य,प्रदेश प्रभारी संगमलाल गुप्ता,राष्ट्रीय युवा प्रभारी श्रीकांत गुप्ता, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार वैश्य तथा राष्ट्रीय मंत्री सज्जन लाल गुप्ता,प्रांतीय महिलाध्यक्ष श्रीमती शशी गुप्ता,प्रांतीय महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती अल्पना गुप्ता की उपस्थिति,

-लखीमपुर में प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता,
-सीतापुर में प्रांतीय युवा महामंत्री राजन गुप्ता,
-अयोध्या में जिलाध्यक्ष के. के.गुप्ता,

-सफीपुर में सर्वेश गुप्ता एडवोकेट
-हरदोई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता
-संडीला में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता

-फतेहपुर में राष्ट्रीय संरक्षक गिरजा शंकर गुप्ता, राष्ट्रीय सलाहकार श्याम मूर्ति गुप्ता तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता,
-कानपुर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता कानपुर, राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री विजय गुप्ता तथा जिलायुवाध्यक्ष राहुल गुप्ता
-लाल गंज में राष्ट्रीय संगठन मंत्री विमल गुप्ता पिंकू तथा राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय गुप्ता

-पनवेल में राकेश जी गुप्ता , वीरेंद्र जीगुप्ता , राजू जीगुप्ता , रमेश जी गुप्ता तथा नरेंद्र जी गुप्ता
-मुंबई में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा मुंबई अध्यक्ष ओम प्रकाश जी गुप्ता
-सोनीपत में राष्ट्रीय शैक्षिक सलाहकार डॉ पंकज गुप्ता

-दिल्ली में राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री डॉ अशोक गुप्ता तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जी गुप्ता
-गाज़ियाबाद में राष्ट्रीय सूचना एवं तकनीकी सलाहकार प्रसून गुप्ता

-देहरादून में राष्ट्रीय मंत्री डॉ संजीव गुप्ता
-बरुन ब्लॉक जिला औरंगाबाद, बिहार में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पन्ना प्रियेश गुप्ता

-कोलकाता में प्रदेश प्रभारी सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष नरेश गुप्ता तथा मंत्री रजत गुप्ता
-जबलपुर में अध्यक्ष रामेन्द्र गुप्ता

-शहडोल में राष्ट्रीय महामंत्री शरद गुप्ता तथा
-नागपुर में राष्ट्रीय संरक्षक जयप्रकाश जी गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा नागपुर अध्यक्ष प्रकाश जी गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरिराम जी गुप्ता एडवोकेट
के नेतृत्व में हर्ष उल्लास के साथ पार्षद जी 128वीं जयंती मनाने का समाचार केंद्रीय कार्यालय को प्राप्त हुआ है।

बाराबंकी में जयंती समारोह में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने राजनैतिक भागीदारी प्राप्त करने की मांग की।
उन्होंने कहा दोसर वैश्य समाज की राजनैतिक भागीदारी शून्य है।लोकसभा, राज्य सभा, विधान परिषद, नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत के साथ किसी भी राजनैतिक दल में जिला अध्यक्ष या नगर अध्यक्ष पद पर दोसर समाज का प्रतिनिधित्व नहीं है। जब कि दोसर समाज,सरकार, प्रशासन तथा समाज सेवा में सहयोग करने में अग्रणी भूमिका निभाता है।

उन्होंने मिडिया के माध्यम से सरकार से दोसर समाज को सरकार एवं संगठन में उचित भागीदारी देने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नें बताया कि पार्षद जी ने स्वतंत्रता प्राप्त ना होने तक नंगे पैर रहने का प्रण लिया था। उन्होंने यह मांग की ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति राजधानी लखनऊ में स्थापित की जाए, उन्होंने लखनऊ में पार्षद वाटिका बनाने की भी मांग की।

माननीय गिरीश गुप्ता, उप सभापति लखनऊ नगर निगम, ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने पूर्वजों को याद करने की परंपरा को निरंतर जारी रखना है,जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत कर देता है वह शनै शनै समाप्त हो जाता है। इस कड़ी में भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पार्षद जी की जयंती मनाने का प्रयास सराहनीय है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा प्रभारी श्रीकांत गुप्ता ने बताया, पार्षद जी ने अनेक बार स्वतंत्रता आंदोलन में जेल यात्राएं की तथा फतेहपुर जेल में बंद रहे। वह समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरोधी थे तथा महिलाओं की शिक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहे।

बाराबंकी में समारोह को विशेष रूप से,राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद वैश्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गुप्ता बब्लू,राष्ट्रीय युवाध्यक्षअध्यक्ष सुशील गुप्ता गुप्ता,प्रांतीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार वैश्य एडवोकेट,प्रांतीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शशी गुप्ता प्रांतीय महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती अल्पना गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शंकर गुप्ता, प्रांतीय युवा महामंत्री ब्रजेश वैश्य, जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष रवीनन खजाँची,श्रीमती रानी गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, विमल गुप्ता एडवोकेट, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता, सुशील गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, धीरेन्द्र गुप्ता lic, सुरेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता तथा रामप्रकाश गुप्ता ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में दोसर वैश्य समाज के लगभग 3000 गणमान्य लोग मातृ शक्तियों सहित सम्मिलित हुए।
पुनश्च अभिनन्दन एवं शुभकामनायें
???????
???????

भवदीय
सुनील कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष
लक्ष्मीनारायण गुप्ता,रा.वरिष्ठ महामंत्री
उमाशंकर गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
श्याम मूर्ति गुप्ता राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार
प्रमोद कुमार वैश्य राष्ट्रीय महामंत्री
शरद गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री
श्रीकांत गुप्ता राष्ट्रीय युवा प्रभारी
सुशील गुप्ता राष्ट्रीय युवाध्यक्ष
डॉ.पंकज गुप्ता राष्ट्रीय शैक्षिक सलाहकार
संगमलाल गुप्ता प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश
सुरेश गुप्ता प्रदेश प्रभारी प. बंगाल
प्रसून गुप्ता रा.सूचना एवं तकनीकी सलाहकार
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति
Join Bhartiya Dosar Vaish Mahasamiti – and support Shri Sunil Kumar Gupta Ji mission- Founder and Visionary and Top leader of Dosar Vaishya Community from Lucknow!
श्री सुनील कुमार गुप्ता: दोसर वैश्य समुदाय को सशक्त बनाने वाले दूरदर्शी नेता

