February 1, 2023
शपथ व सम्मान समारोह – भारतीय दोसर वैश्य महासमिति फतेहपुर इकाई
Blog, Childrens Zone, Editorial, Expert Advise, Gyankosh, Notice-Updates, Press-Media, Professional Services, Slider, Talent Showcase, Uncategorized, Varisth v Bujurg, Vichar Sangrah, Vyapari Jagat, Womens Zone

दोसर वैश्य समाज के मान सम्मान की पदाधिकारियों ने ली शपथ समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने का लिया संकल्प भारतीय दोसर वैश्य महासमिति फतेहपुर इकाई द्वारा नए पदाधिकारियों का शपथ व सम्मान समारोह कालिकन रोड स्थित पूर्व अध्यक्ष मनीष जी के आवास सूर्या गार्डन में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर तथा महात्मा गांधी झंडा गीत के रचयिता पदम श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद जी तथा महान दानवीर भामाशाह के तैलीय चित्रों पर माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने किया शपथ समारोह में जिला अध्यक्ष नारायण गुप्त जिला महामंत्री साजन गुप्ता व अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित 31 पदाधिकारियों तथा 21 संरक्षक ओके सानिध्य में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा प्रतीक चिन्ह व माला पहनाकर स्वागत किया गया अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की की नव मनोनीत पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन को गतिशील बनाएंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ मंत्री विजय गुप्ता ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता कोश तथा कार्यालय इन सभी का संगठन को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान होता है मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि आज दिन पदाधिकारियों ने शपथ ली है उनका दायित्व संगठन व समाज के प्रति ज्यादा बढ़ गया है सभी पदाधिकारी एकजुट होकर समाज के सबसे नीचे पायदान के व्यक्ति को संगठन से जोड़ना होगा तभी संगठन मजबूत होगा नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नारायण गुप्ता ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहां की जो दायित्व समाज ने सौंपा है उसका वह अपनी कमेटी के पदाधिकारियों के सहयोग से खरा उतरने का प्रयास करेंगे इस मौके पर प्रमुख रूप से संतोष गुप्ता राहुल गुप्ता सुनीता गुप्ता मनीषा गुप्ता घनश्याम गुप्ता अजय गुप्ता मनीष गुप्ता राम विशाल गुप्ता आनंद गुप्ता संजय गुप्ता विश्वास गुप्ता लवकुश गुप्ता मोहित गुप्ता रामस्वरूप गुप्ता सुरेश गुप्ता उदय गुप्ता अनिल गुप्ता सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे






