September 12, 2021
दोसर वैश्य रत्न स्वर्गीय श्यामलाल गुप्त की 125 वीं जयंती
Notice-Updates, Press-Media, Talent Showcase, Varisth v Bujurg

प्रकाशनार्थ
भारतीय दोसर वैश्य महा समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ महानगर द्वारा,प्रख्यात पत्रकार, शिक्षक,समाजसेवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा गीत के रचयिता एवं दोसर वैश्य रत्न स्वर्गीय श्यामलाल गुप्त की 125 वीं जयंती, नादान महल रोड,अहिया गंज स्थित लाला शंकर लाल दोसर वैश्य धर्मशाला में,प्रांतीय, जिला,एवं लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों तथा दोसर वैश्य समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ धनंजय गुप्ता ने कहा कि दोसर वैश्य समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है आज का समय है जो समाज जितना संगठित रहता है वह उतना ही मजबूत होता जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि श्यामलाल गुप्त जी की जयंती संभवत लखनऊ में पहली बार मनाई जा रही है, यह अच्छा कार्य है, ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए इससे समाज मजबूत होता है। इसके लिए उन्होंने भारतीय दोसर वैश्य महा समिति के पदाधिकारियों को बधाई दी।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा श्यामलाल गुप्त जी ने समाज और राष्ट्र की सेवा शिक्षक पत्रकार और कवि के रूप में की। उन्होंने “विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा” नामक गीत की रचना करके राष्ट्र को समर्पित किया।जो बहुत वर्षों तक पाठ्यक्रम में सम्मिलित रहा तथा स्कूलों में प्रतिदिन प्रातः काल इस गीत का पाठ भी किया जाता रहा।
भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया अक्टूबर या नवंबर माह में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में आयोजित की जाएगी जिसमैं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के गठन की चर्चा की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा
कि दोसर वैश्य समाज को शीघ्र ही पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित किया जाये तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्याम लाल गुप्त की प्रतिमा लखनऊ में लगायी जाये।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष संगम लाल गुप्ता ने कहा श्यामलाल गुप्त जी दोसर वैश्य समाज के महापुरुष थे,आज हम उनकी 125 वी जयंती मना कर गौरवान्वित हो रहे हैं आगे भी यह सिलसिला चलता रहेगा।समय-समय पर दोसर वैश्य समाज के महापुरुषों की याद में लखनऊ महानगर में कार्यक्रम होते रहेंगे।
कार्यक्रम में, प्रमुख रूप से रजनीश गुप्ता बॉबी उपाध्यक्ष लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी,डॉ आशीष गुप्ता बीसलपुर , रमेश शंकर गुप्ता आशियाना , रमेंद्र गुप्ता “रम्मे “चौधरी चिनहट , धीरेंद्र कुमार गुप्ता “बब्लू ” सहादत गंज , भगवान दास गुप्ता “विमल ” अहिया गंज ,गिरीश चंद्र गुप्ता बंगला बाजार , धीरेंद्र कुमार गुप्ता LIC महानगर ,ओम प्रकाश गुप्ता शारदा नगर , जय नारायण गुप्ता अहिया गंज ,मोहन लाल गुप्ता बशीरत गंज , अंकित गुप्ता राजा जी पुरम ,रवीश कुमार गुप्ता बुद्धेश्वर ,रूपेश कुमार गुप्ता एडवोकेट राजाजी पुरम ,अशोक कुमार गुप्ता सहादत गंज , आशीष गुप्ता मलिहाबाद, आनंद गुप्ता रहीमाबाद,अनूप गुप्ता रकाब गंज , धर्मेंद्र कुमार गुप्ता “पप्पी “सहादत गंज , हनुमान प्रसाद गुप्ता मनकापुर,सीए मयंक गुप्ता नक्खास ,विवेक गुप्ता रकाब गंज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
भवदीय
सुनील गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय दोसर वैश्य महासमिति उत्तर प्रदेश (पंजी.)







Picture



Community discussion